Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जिया न्यूज से एसएन विनोद के इस्तीफे की चर्चा, पाणिनी आनंद ने आउटलुक मैग्जीन छोड़ा

वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद के जिया न्यूज से इस्तीफा की चर्चा है. उनके साथ उनकी टीम के कई लोगों ने भी जिया न्यूज को बाय बाय बोल दिया है, यह भी कानाफूसी है. जिया न्यूज प्रबंधन इन दिनों अपने महिलाकर्मियों से दुर्व्यवहार को लेकर बुरी तरह फंसा हुआ है. प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आसार हैं. चर्चा है कि एकाध लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है, पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद के जिया न्यूज से इस्तीफा की चर्चा है. उनके साथ उनकी टीम के कई लोगों ने भी जिया न्यूज को बाय बाय बोल दिया है, यह भी कानाफूसी है. जिया न्यूज प्रबंधन इन दिनों अपने महिलाकर्मियों से दुर्व्यवहार को लेकर बुरी तरह फंसा हुआ है. प्रबंधन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के आसार हैं. चर्चा है कि एकाध लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है, पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

एसएन विनोद और उनकी टीम अब किस जगह जा रही है, इसको लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं हैं. नवीन कुमार जिया न्यूज में बने हुए हैं, इसकी लोग पुष्टि कर रहे हैं. जिया न्यूज के बिकने को लेकर भी अटकले हैं. कहा जा रहा है कि अंदरखाने बिक्री वाली डील हो गई है. फिलहाल जिया न्यूज और इससे जुड़े लोगों को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं.

पाणिनी आनंद के बारे में सूचना है कि उन्होंने आउटलुक मैग्जीन से इस्तीफा दे दिया है. पाणिनी आउटलुक अंग्रेजी में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट हुआ करते थे. वे राज्यसभा टीवी के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे. राज्यसभा में वे कल्सल्टेंट एडिटर (न्यू मीडिया) होंगे. बनारस के रहने वाले पाणिनी बीबीसी में भी काम कर चुके हैं. आईआईएमसी से पत्रकारिता की शिक्षा लेने वाले पाणिनी आनंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी पत्रकार हैं.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके शेयर कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...