Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जियो टीवी के खिलाफ शिकायत की समीक्षा के लिए बनायी गयी कमेटी

इस्लामाबाद : चर्चित टीवी एंकर हामिद मीर पर जानलेवा हमले का आरोप आईएसआई पर मढने के लिए जियो टीवी का लाइसेंस रद्द करने की रक्षा मंत्रालय की शिकायत की समीक्षा के लिए पाकिस्तान के मीडिया नियामक ने एक तीन सदस्यीय कमेटी बनायी है. सैयद इस्माइल शाह, परवेज राठौड और इसरार अब्बासी की कमेटी जियो के खिलाफ आवेदन पर गौर करेगी और मामले के बारे में पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) बोर्ड को अवगत कराएगी.

डॉन न्यूज की खबरों के मुताबिक, पीईएमआरए अधिकारियों ने कहा है कि जियो समाचार के खिलाफ आरोपों की प्रकृति बेहद गंभीर हैं. इसके बावजूद चैनल को स्पष्टीकरण का पूरा मौका दिया जाएगा. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मंजूरी के बाद पीईएमआरए अध्यादेश 2002 की धारा 33 और 36 के तहत मीडिया नियामक के समक्ष शिकायत दर्ज करायी गयी.

कराची में शनिवार को जियो टीवी के चर्चित एंकर मीर पर हमले के बाद विवाद पैदा हो गया था. हमले के ठीक बाद मीर के भाई ने चैनल पर आकर दोष मढा था कि हमला आईएसआई के 'कुछ तत्वों' और इसके प्रमुख की कारस्तानी है. बयान के मुताबिक, मंत्रलय ने अथॉरिटी को कुछ प्रासंगिक सबूत भी दिए कि कैसे मीडिया ग्रुप खुफिया एजेंसी की छवि को धूमिल कर रहा है.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...