इंडियन एंटरटेन्मेंट टेलीविजन के वीक 5 की रेटिंग आ गई है. इस बार ये रेटिंग कई नए सरप्राइज लेकर आई है. स्टार प्लस एक बार फिर नम्बर वन चैनल बन गया है. पिछले सप्ताह ही जी टीवी ने इसे हटाकर दूसरे पायदान पर कर दिया था. इस बार स्टार प्लस 281 जीआरपी के साथ नंबर वन पर है. वहीं नंबर वन से जीटीवी 214 जीआरपी के साथ नंबर दो पर आ गया है. कलर्स पांचवें सप्ताह भी 210 जीआरपी के साथ तीसरे नंबर की पोजीशन पर बरकरार है.
दूसरी तरफ सोनी चैनल की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है. पिछले सप्ताह इस चैनल की रेटिंग जहां 186 थी वहीं अब यह कम होकर 159 जीआरपी पर पहुंच गई है. हालांकि इससे उसके नंबर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और वह चौथे स्थान पर बरकरार है. सब टीवी की रेटिंग भी लगातार गिर रही है. 145 जीआरपी से गिरकर 133 जीआरपी के साथ सब टीवी नंबर पांच पर अपनी जगह बरकरार रखे हुए है.
दूसरी तरफ लाइफ ओके की रेटिंग लगातार बढ़ रही है. यूं तो इस चैनल की रेटिंग बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी पिछले दो सप्ताह के मुकाबले लाइफ ओके की रेटिंग बढ़ी है. 114 और 119 जीआरपी से बढ़कर लाइफ ओके चैनल 121 जीआरपी के साथ नंबर 6 पर अपनी जगह बरकरार रखे हुए है.