Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जी न्यूज, इंडिया न्यूज समेत कई दलाल न्यूज चैनलों के खिलाफ ‘आप’ ने मोर्चा खोला

: मोदी के पैरोल पर सक्रिय मीडिया को 'आप' नेताओं ने निशाने पर लिया : दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आशुतोष ने आज प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया के एक हिस्से पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. इन लोगों का कहना है कि मीडिया का एक बड़ा हिस्सा मोदी से सेटिंग कर लगातार मोदी के पक्ष वाली खबरें दिखा रहा है और इसी साजिश के तहत आम आदमी पार्टी के खिलाफ अनाप-शनाप खबरें दिखा रहा है. 'आप' नेताओं ने पेड न्यूज संचालित कर रही मीडिया को चेतावनी दी.

: मोदी के पैरोल पर सक्रिय मीडिया को 'आप' नेताओं ने निशाने पर लिया : दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आशुतोष ने आज प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया के एक हिस्से पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. इन लोगों का कहना है कि मीडिया का एक बड़ा हिस्सा मोदी से सेटिंग कर लगातार मोदी के पक्ष वाली खबरें दिखा रहा है और इसी साजिश के तहत आम आदमी पार्टी के खिलाफ अनाप-शनाप खबरें दिखा रहा है. 'आप' नेताओं ने पेड न्यूज संचालित कर रही मीडिया को चेतावनी दी.

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जी न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे चैनलों का नाम लेकर कहा कि ये चैनल बिके हुए हैं और एक साजिश के तहत 'आप' के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में खबरें दिखा रहे हैं. आप पार्टी ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की कवरेज को लेकर ज़ी न्यूज, इंडिया टीवी और इंडिया न्यूज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है. आप पार्टी ने कहा है कि वह कवरेज में पक्षपात को लेकर चुनाव आयोग के पास जाएगी. आप पार्टी के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि समाचार चैनल टाइम्स नाउ भी आप के खिलाफ पक्षपातपूर्ण खबरें दिखा रहा है.

आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नागपुर में एक समारोह के दौरान आरोप लगाया कि मीडिया नरेंद्र मोदी के हाथों बिका हुआ है. केजरीवाल के बचाव में उतरे आप नेताओं ने मीडिया पर हमला बोलना शुरू कर दिया. यहां तक कि केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह दागी मीडिया कर्मियों को जेल भेज देंगे. एक संवाददाता सम्मेलन में आप के प्रवक्ता संजय सिंह और आशुतोष ने केजरीवाल का बचाव करते हुए कहा कि केजरीवाल के बयान का मतलब था कि मीडिया का एक वर्ग बिका हुआ है.

'आप' नेता संजय सिंह ने केजरीवाल के बयान पर कहा कि मीडिया पर सवाल उठाना गलत नहीं है. उन्होंने न्यूज चैनलों- इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज, जी न्यूज, टाइम्स नाउ का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं. संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के पास इन चैनलों की फुटेज है और वे इसके खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे.

पार्टी के प्रवक्ता और चांदनी चौक से पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का साफ तौर पर कहना है कि मीडिया और न्यूज चैनलों का एक तबका मोदी का एजेंडा चला रहा है. इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बीच में एक बड़ा तबका ईमानदार भी है. उनका मानना है कि आने वाले दिनों में काम करना मुश्किल होने जा रहा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पार्टी के नेता और नई दिल्ली पार्टी के उम्मीदवार आशीष खेतान ने भी मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि मीडिया अरविंद केजरीवाल के पीछे पड़ा है. उन्होंने कहा कि 'आप' के नाम पर चैनलों में खाली कुर्सी रख दी जाती है. 'नमो नमो' चलाया जाता है. नरेंद्र मोदी के विकास के दावों पर एक भी सवाल नहीं पूछा जाता है. गुजरात की सच्चाई नहीं दिखाई जाती है. अरविंद केजरीवाल जब लाइव बैठते हैं, तो उनसे सारे सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन मोदी से पब्लिक से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाते हैं.

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के नागपुर के टुली होटल में आम आदमी पार्टी की तरफ से चंदा जुटाने के लिए आयोजित डिनर पार्टी में केजरीवाल ने कहा कि देश का मीडिया बिका हुआ है. अगर उनकी सरकार बनती है तो सबकी जांच होगी और दोषी मीडिया वालों को जेल भेजा जाएगा. इस संबंध एक हिन्दी न्यूज चैनल ने वीडियो भी जारी किया है जिसमें अरविंद केजरीवाल मीडिया को धमकी दे रहे हैं. इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल को मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुना जा सकता है.

केजरीवाल कहते हैं, 'पिछले एक साल में आपलोगों के दिमाग में मोदी…मोदी….मोदी भर दिया गया है. कुछ चैनल वाले कह रहे हैं कि करप्शन खत्म हो गया है. राम राज्य आ गया है. गुजरात में ये हुआ…वो हुआ. जानते हैं क्यों? पैसे दिए गए हैं. टीवी चैनलों को मोदी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए पैसे मिले हैं. पिछले 10 साल में गुजरात में 800 किसानों ने आत्महत्या कर ली. ये कोई नहीं बताएगा. अडाणी को एक रुपये में जमीन दे दी गई. ये किसी चैनल ने नहीं दिखाया. अरविंद ने सिक्योरिटी ले ली है. उसने सिक्योरिटी नहीं ली है. जेड सिक्योरिटी ले ली… वाई सिक्योरिटी ले ली. अरे, भाड़ में गई तेरी सिक्योरिटी. मोदी के बारे में कोई सच नहीं बताएंगे. इस बार मीडिया बिक गया है. यह बहुत बड़ी साजिश है. अगर हमारी सरकार बनती है तो इसकी जांच होगी. मीडिया वालों के साथ सभी दोषियों को जेल भेजेंगे.'

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...