खबर है कि जी न्यूज से काफी लोग दूसर न्यूज चैनलों में चले गए हैं. कुछ लोगों के नाम भड़ास को पता चले हैं. करीब एक महीने में कई लोग इंडिया टीवी की ओर जा चुके हैं. दीपक वडोला, अमित श्रीवास्तव और धीरज कुमार के अलावा चार अन्य लोगों ने भी जी से रिजाइन दिया.
दूसरे चैनलों से अच्छे लोग जी न्यूज में आने से हिचक रहे हैं क्योंकि इन दिनों जी न्यूज का माहौल काफी गड़बड़ हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां दो दिन वीक आफ खत्म कर एक दिन का कर दिया गया है. कम लोगों से ज्यादा काम लिया जा रहा है. कभी भी किसी का यहां वहां तबादला कर दिया जाता है.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





