Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जेपी दीवान की कार चोरी, मदन बंसल को धमकी, भारतीय मूल की पत्रकार की मौत

गाजियाबाद : वरिष्ठ पत्रकार जे.पी. दीवान की कार चोरी हो गई. आईबीएन7 समेत कई चैनलों में काम कर चुके दीवान रविवार की शाम किसी से मिलने गाजियाबाद के इंद्रापुरम इलाके गए. कुछ देर बाद ही उनकी कार गायब हो गई. जेपी दीवान के मुताबिक वक्त करीब शाम साढ़े आठ बजे का था. वे इंद्रापुरम स्थित एटीएस टावर में एक परिचित के यहां से लौट कर नीचे आए, तो उन्होंने पाया कि उनकी एस्टीम कार डीएल9सी 6349 निर्धारित जगह पर नहीं थी. कार आसपास ढूंढने के बाद उन्होंने इंद्रापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

गाजियाबाद : वरिष्ठ पत्रकार जे.पी. दीवान की कार चोरी हो गई. आईबीएन7 समेत कई चैनलों में काम कर चुके दीवान रविवार की शाम किसी से मिलने गाजियाबाद के इंद्रापुरम इलाके गए. कुछ देर बाद ही उनकी कार गायब हो गई. जेपी दीवान के मुताबिक वक्त करीब शाम साढ़े आठ बजे का था. वे इंद्रापुरम स्थित एटीएस टावर में एक परिचित के यहां से लौट कर नीचे आए, तो उन्होंने पाया कि उनकी एस्टीम कार डीएल9सी 6349 निर्धारित जगह पर नहीं थी. कार आसपास ढूंढने के बाद उन्होंने इंद्रापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पत्रकार को धमकी, पुलिस सुरक्षा मांगी

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के पत्रकार मदन बंसल को फोन पर जान से मारने व अखबार बंद करने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस कप्तान शिवचरण अत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मदन बंसल को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की भी मांग की। पुलिस कप्तान ने इस मामले में संज्ञान लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह मामले की पूरी जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। ज्ञात रहे कि 20 सितंबर को मदन बंसल ने अपने समाचार-पत्र में समाचार प्रकाशित किया था। आरोप है कि एक धार्मिक डेरा समर्थक ने 21 सितंबर को मदन बंसल को फोन पर जान से मारने व अखबार बंद करवाने की धमकी भी दी थी।

कीनिया हमला: भारतीय मूल की महिला पत्रकार की मौत

अबुजा : कीनिया की राजधानी नैरोबी के मॉल में हुए आतंकवादी हमले में भारतीय मूल की मीडियकर्मी रूहिला अदातिया सूद की मौत हो गई है। इस हमले में कुल 69 लोग मारे गए हैं। हमले के समय रूहिला वेस्टगेट के कार पार्किंग में थी। वह बच्चों के लिए खाना बनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई थीं। उनके पति केतन सूद नैरोबी में यूएसएड के लिए काम करते हैं। खबरों में कहा गया है कि हमले के समय रूहिला गर्भवती थीं। रूहिला ईस्ट एफएम रेडियो स्टेशन के लिए काम कर रही थीं। वह किस टीवी, ई न्यूज, किस 100 तथा एक्स एफएम के साथ भी जुड़ी रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...