Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

जेल में काला खेल : दो महिला कैदियों से बलात्‍कार करता था जेलर!

फरीदाबाद। जेल, एक ऐसी जगह जहां कैदी पर हर वक्‍त पहरा होता है। मगर जब जेल के पहरेदारों की ही नियत बदल जाये तो क्‍या कहा जा सकता है। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है फरीदाबाद के नीमका जेल में। इस जेल में हत्‍या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही दो महिलाओं ने जेल अधीक्षक पर छेड़छाड़, मारपीट और जेल उपाधीक्षक पर बलात्‍कार तथा दो महिला वार्डन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

फरीदाबाद। जेल, एक ऐसी जगह जहां कैदी पर हर वक्‍त पहरा होता है। मगर जब जेल के पहरेदारों की ही नियत बदल जाये तो क्‍या कहा जा सकता है। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ है फरीदाबाद के नीमका जेल में। इस जेल में हत्‍या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही दो महिलाओं ने जेल अधीक्षक पर छेड़छाड़, मारपीट और जेल उपाधीक्षक पर बलात्‍कार तथा दो महिला वार्डन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के जिला जेल नीमका में एक महिला और उसका पति अपहरण और हत्‍या के मामले में सजा काट रहे हैं। इस महिला के साथ उसी बैरक में एक और महिला हत्‍या के मामले में सजायाफ्ता है। अपहरण और हत्‍या के मामले में बंद महिला से उसका देवर बीते 17 अप्रैल को मिलने आया था। मिलनी के वक्‍त महिला ने अपने देवर को बताया कि जेल में उसका साथ अत्‍याचार हुआ है। महिला ने अपने देवर को बताया कि जेल में उसके साथ बलात्‍कार किया गया है।

यह पता चलते ही महिला के देवर ने जेल महानिदेशक और पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजी थी। मामले की जानकारी जिला न्यायाधीश दर्शन सिंह के पास पहुंची। इस बाद जिला न्यायाधीश दर्शन सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रजनी यादव 11 मई को नीमका जेल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। दोनों न्यायिक अधिकारी शिकायतकर्ता महिला कैदी से मिले, जहां उन्हें दोनों महिला कैदियों ने अपने साथ मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक और वार्डन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। (oi)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...