Kumar Sauvir : द टाइम्स ऑफ इंडिया में आज एकसाथ चार खबरें हैं। एक ही शख्स से सम्बन्धित। नाम है सहारा इंडिया वाले सुब्रत राय। पहली खबर पहले पन्ने पर है। एक कॉलम में। हेडिंग है:- सुब्रत राय हिट्स आउट ऐट सोनिया, सेबी। दूसरी खबर पृष्ठ 13 में तीन कॉलम में फोटो के साथ है, जिसका शीर्षक है:- सुब्रत कम्पेयर्स सेबी विद "सरकारी गुण्डा".. और तीसरा समाचार तीन कॉलम में फोटो के साथ पेज-14 में प्रकाशित हुआ है जिसका शीर्षक है:- सहारा इस अ विक्टिम ऑफ पॉलिटिकल वेंडेटा: राय
जबकि चौथी खबर 16 नम्बर के पेज पर छपी गयी है। यह भी तीन कॉलम में छपी है। इस खबर की हेडिंग है:- सहारा बॉस लैशेस आउट ऐट बीसीसीआई सुप्रीमो श्रीनी
दो, तीन और चौथे नम्बर की खबरें भारी-भरकम स्पेस में प्रकाशित की गयी हैं।
उपसंहार:- सुब्रत राय के अखबार राष्ट्रीय सहारा ने बीती शुक्रवार को सहारा कम्पनी की कोलकाता मीटिंग की खबर को लगभग बैनर में छापा था। हां हां, पहले पन्ने पर। शीर्षक था:- जीवन का मंत्र है ईमानदारी: सुब्रत राय
मेरी राय: मीडिया में बेशर्मी तो जड़ों तक पहुंच गयी है।
लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर के फेसबुक वॉल से.






