जी न्यूज मुख्यालय में कार्यरत वो मीडियाकर्मी जो जी के रीजनल न्यूज चैनलों में सेवा दे रहे हैं, इन दिनों ट्रांसफर के डर से परेशान हैं. हाल में ही जी न्यूज का राजस्थान चैनल लांच हुआ. इसमें काफी लोगों की भर्ती हुई. अब कई लोगों का नोएडा से जयपुर ट्रांसफर किया जा रहा है. ऐसे ही जी के अन्य रीजनल न्यूज चैनलों में काम करने वालों के सिर पर तलवार लटक रही है.
इस डर से रीजनल पर कार्यरत लोग नेशनल चैनल में या क्राइम चैनल में बिजनेस चैनल में शिफ्ट होने की जुगत लगा रहे हैं. कई लोग इसमें सफल भी हुए हैं. रीजनल चैनल में ट्रांसफर के खौफ से यहां काम करने वाले अपना ज्यादा वक्त ग्रुप के दूसरे चैनल में ट्रांसफर में लगा रहे हैं ताकि उन्हें दिल्ली से बाहर न जाना पड़े. इस कारण रीजनल में मैन पावर कम हो रहा है. जो लोग बचे हुए हैं, उन पर काम का बोझ ज्यादा हो गया है. (कानाफूसी)





