'आज समाज' अखबार और चैनल 'इंडिया न्यूज' को चलाने वाले ग्रुप की तरफ से इंडिया न्यूज मीडिया एकेडमी खोलने की घोषणा की गई है. इस शिक्षण संस्थान में पत्रकारिता की शिक्षा दी जाएगी. इस एकेडमी की जिम्मेदारी डा. उमाकांत मिश्रा को सौंपी गई है. ग्रुप के सीईओ राकेश शर्मा ने इस बारे में एक आंतरिक मेल जारी किया है. एक अन्य बदलाव के तहत सुषमा सिंह को आईटीवी और जीएमआई का एचआर हेड बनाया गया है. सुषमा 11 वर्षों से सहारा, आइडिया समेत विभिन्न कंपनियों में सक्रिय रही हैं.
[email protected] पर मेल करके आप अपनी बात भड़ास तक पहुंचा सकते हैं.





