खबर है कि डीडी नेशनल में तनूजा शंकर ने चैनल एडवाइजर के पद पर ज्वाइन किया है. तनूजा पत्रकारिता के अलावा शिक्षण, रंगमंच, फिल्म आदि क्षेत्रों से भी जुड़ी हुई हैं. वे कई न्यूज चैनलों में काम कर चुकी हैं. दूरदर्शन के कायापलट के इस दौर में तनूजा को कई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
उधर, पटना से खबर है कि श्रीकांत प्रत्यूष ने नक्षत्र न्यूज चैनल के साथ नई पारी शुरू की है. उन्होंने मैनेजिंग एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. श्रीकांत प्रत्यूष इससे पहले जी न्यूज़ में हुआ करते थे. जी न्यूज में वे करीब 18 वर्षों से बिहार के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे. पिछले दिनों इन्होंने जी न्यूज से इस्तीफा दे दिया. श्रीकांत बहुधंधी आदमी हैं. खुद का प्रोडक्शन हाउस तो चलाते ही हैं, अपना एक निजी न्यूज़ चैनल पीटीएन न्यूज, नवबिहार, सन्मार्ग हिंदी दैनिक का प्रकाशन भी करते हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचाएं.






