इंदौर से खबर है कि दबंग दुनिया से वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे एडिटर कोआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे. वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं तथा 31 मार्च के बाद से संस्थान के हिस्सा नहीं रहेंगे. अरविंद तिवारी टाइम्स ऑफ इंडिया से इस्तीफा देकर दबंग दुनिया से जुड़े हुए थे. इसके पहले वे दैनिक भास्कर तथा पत्रिका में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रह चुके हैं. उनकी राजनीति एवं प्रशासनिक हलकों में अच्छी पकड़ मानी जाती है. अरविंद तिवारी का दबंग दुनिया से जाना बड़ा झटका माना जा रहा है. वे इंदौर प्रेस क्लब मे महासचिव भी हैं.
दूसरी तरफ खबर है कि भोपाल के संपादक कीर्ति राणा को रायपुर भेजा जा रहा है. हालांकि उन्हें भोपाल के अतिरिक्त यह जिम्मेदारी दी जा रही है. परन्तु खबर है कि कीर्ति राणा अब इस समूह के साथ लंबे समय तक रहने के इच्छुक नहीं हैं. इसके पहले भी उन्होंने समूह संपादक पंकज मुकाती से अनबन होने के बाद इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अखबार के मालिक किशोर वाधवानी के आग्रह पर वे रूक गए थे. अब देखना है कि वे रायपुर की जिम्मेदारी संभालते हैं या इस्तीफा दे देते हैं.
बताया जा रहा है कि अखबार के अंदर राजनीति तेज चुकी है. काम करने का माहौल नहीं रह गया है. सूत्रों का कहना है कि ठीक ठाक चल रहे अखबार में इस तरह की जो स्थितियां पैदा हुई हैं उसके लिए मालिक किशोर वाधवानी खुद जिम्मेदार हैं. उनके फैसलों और निर्णयों ने अखबार की आंतरिक और बाह्य दोनों स्थितियों को खराब कर दिया है. जिस तरह का माहौल है उससे समझा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोग भी इस्तीफा दे सकते हैं.