Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दरोगा की बेटी ने मीडिया कर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मुरादाबाद। मझोला में रहने वाली दरोगा की बेटी ने एक मीडिया कर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसकी क्लीपिंग बनाई, बाद में टैंपरिंग करके उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। नया गांव गागन निवासी दरोगा कानपुर में तैनात हैं। उसकी बेटी दिल्ली रोड स्थित एक निजी इंस्टीटयूट से बीटेक कर रही है। चार माह पहले छात्रा के साथ संस्थान के कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ व अपरहरण का प्रयास किया था। इसकी शिकायत छात्रा ने मझोला पुलिस से की थी। इसी दौरान छात्रा ने कुछ मीडिया कर्मियों को बयान दिए थे।

इसी क्रम में छात्रा ने मंगलवार सुबह मझोला थाने में तहरीर देकर कहा कि वह 15 जुलाई को डीआइजी के कार्यालय में शिकायत करने गई थी। दफ्तर के बाहर टीवी पत्रकार सागर रस्तोगी मिला और उसकी बातचीत की क्लीपिंग बना ली। दो दिन बाद वह घटना की प्रगति बताने के बहाने उसके घर पहुंच गया। वहां प्रेम का इजहार करने लगा। विरोध करने पर छात्रा की रिकार्ड की गई बातचीत को टैंपरिंग करके इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 31 अगस्त को आरोपी ने फिर फोन पर उससे अश्लील बातें करने की कोशिश की। उसके बाद दो सितंबर को आरोपी सागर ने उसे अश्लील एसएमएस भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अलका सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

साभार- दैनिक जागरण

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...