दिल्ली के वकील और नत्थुपुरा, संतनगर, बुराड़ी के राजेंद्र नाथ पांडेय ने अपनी पत्नी को मारते-मारते अधमरा कर दिया और घर के बाहर फेंक दिया। पीड़िता 100 नंबर पर पुलिस को फोन करती रही लेकिन मदद नहीं मिली। फिर पीड़िता ने 181 पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में दाखिल कराया।
पुलिस ने आरोपी वकील को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन केस दर्ज करने से बच रही है। आरोपी पहले भी शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहा है। वहीं बुराड़ी पुलिस का कहना है कि मामला स्वरूपनगर थाने का है।






