सिरसा : न्यूज एजेंसी प्रैसवार्ता की न्यूज वेबसाईट दि प्रैसवार्ता डॉट कॉम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर उसका डाटा रिमूव कर दिया है, जिस कारण साईट खुलनी बंद हो गई है और पुलिस प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रमुख सिरसा दवेंद्र यादव को दी शिकायत में प्रैसवार्ता के सीईओ मनमोहित ग्रोवर ने कहा है कि 18 जून की प्रात: करीब 10.15 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी साजिश के तहत न्यूज एजेंसी प्रैसवार्ता की वेबसाइट हैक कर उसका डाटा रिमूव किया है, जिस कारण वेबसाइट बंद हो गई है।
पुलिस प्रमुख श्री यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर शाखा को जांच के आदेश देते हुए दोषगणी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिया है। प्रैसवार्ता की वेबसाईट हैक और डाटा रिमूव होने पर स्थानीय पत्रकारों ने चिंता व्यक्त करते हुए दोषीगण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसी हरकत ना कर सके।






