अमिताभ ने एक बच्ची के कहने पर पेप्सी का विज्ञापन करना छोड़ दिया था. हालांकि 24 लाख वसूलने के बाद. बच्ची की टीचर ने उसे बताया था की सॉफ्ट ड्रिंक जहरीले होते हैं. दस वर्ष बाद यह खुलासा करने के कारण बच्चन पर सवाल भी उठ रहे हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक बोतल (350 एमएल) कोल्ड ड्रिंक में दस चम्मच शक्कर होता है. अगर फोस्फोरिक एसिड नहीं होता इसमें तो कोल्ड ड्रिंक पीते ही आपको उल्टी हो जाती. बीस मिनट में यह पेय आपके शरीर में फैट बना देता है. कोक-पेप्सी भारत में शक्कर का सबसे बड़ा खरीदार है. दोनों मिलकर 4 लाख टन शक्कर खरीदते हैं. हेरोइन की तरह ही यह पेय भी आपके शरीर में डोपामाइन बनाता है.
दुनिया में 1 लाख 80 हज़ार मौतें हर साल सॉफ्ट ड्रिंक के कारण होती है. इसके हर एक बोतल पीने के साथ मधुमेह का खतरा 20 प्रतिशत बढ़ जाता है. 11, 000 करोड़ रुपये का हर साल कोक-पेप्सी पी जाते हैं हम. खतरनाक बात यह कि जागरूकता आदि बढ़ने से शहर में इसकी बिक्री में गिरावट आने पर इन दानवों ने गावों को अपने शिकंजे में लेकर, 5 रूपये में छोटा बोतल बेचकर अपनी बिक्री फिर 20 प्रतिशत बढ़ा ली. भारत रत्न सचिन महान के अलावा सभी बड़े तारक-तारिकाएँ बेच चुके हैं ये ज़हर हमें. अमिताभ भी.
पत्रकार पंकज कुमार झा के फेसबुक वॉल से.






