दूरदर्शन के पत्रकार निखिल कुमार सिंह की माता सरोजनी सिंह का बीते दो अप्रैल को यूपी के बलरामपुर में निधन हो गया. वे 71 वर्ष की थीं. वे 10 मार्च को ब्रेन स्ट्रोक तथा पैरलाइसिस की शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सहारा हास्पीटल में भर्ती कराया गया था. वे लगभग 20 दिनों तक वेंटीलेटर पर रहीं, बाद में डाक्टरों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद उन्हें बलरामपुर स्थित पैतृक आवास पर लाया गया. यहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका त्रयोदशी 14 अप्रैल को बलरामपुर में उनके सिविल लाइंस स्थित पैतृक आवास पर होगा.






