मुगलसराय : पत्रकारिता दिवस पर ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन, मुग़लसराय इकाई द्वारा ''पत्रकारिता व पत्रकारों का विकास'' विषयक संगोष्ठी का आयोजन नगर के एक लान में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य वक्ता ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अनिल यादव, जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह व उपजा के जिलाध्यक्ष विनय वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व संचालन जिला महामंत्री कमलेश तिवारी ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पत्रकार अनिल यादव ने कहा कि आज हमें पत्रकार होने पर गर्व महसूस होना चाहिए। पत्रकारिता स्वसुखान्त का विषय है, आज पत्रकारों को पत्रकारिता के साथ साथ अपनी आजीविका के लिए अन्य कार्य भी करना चाहिए तभी पत्रकारिता में निष्पक्षता बनी रह सकती है। वहीं उपजा के जिलाध्यक्ष विनय वर्मा ने पत्रकारिता में तेजी से आ रही तकनिकी विकास पर जोर देते हुवे कहा कि हमें खुद को तकनीक से जोड़ना होगा अन्यथा हम पीछे रह जायेंगे।

वक्ताओं की कड़ी में ग्रापए जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने कहा कि चंदौली में पत्रकार अभी संसाधन के मामले में बहुत पिछड़े हैं क्योंकि इनके पास न तो कोई कोष है और न ही कोई भवन, जहाँ बैठ कर वह अपनी परिस्थितियों पर विचार विमर्श कर सकें। उपजा के नगर उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने तेजी से हो रहे विकास के दौर में पत्रकारिता के गिरते ग्राफ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता मिशन से प्रोफेशन बनती जा रही है। लेकिन आज प्रोफेशन के साथ इसमें मिशन का होना काफी हद तक जरूरी है, तभी पत्रकारिता की साख बच पायेगी वर्ना वो दिन दूर नहीं जब पत्रकारिता से पत्रकार का सम्बन्ध नाम मात्र का रह जायेगा।
संगोष्ठी में सर्वश्री कृष्ण कान्त गुप्ता, राजीव कुमार, धर्म प्रकाश शर्मा, ज्ञान प्रकाश दुबे, सरदार कमलजीत सिंह, मनोहर गुप्ता, नन्द लाल, फैयाज अंसारी, अखिलेश सिंह, ललित शंकर पाण्डेय, शमशेर चौधरी, जुबेर अहमद, भागवत नारायण चौरसिया मौजूद रहे।





