Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

देवास प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, सिकरवार निर्विरोध अध्यक्ष बने

देवास। प्रेस क्लब देवास के चुनाव शहर के सर्किट हाउस पर संपन्न हुए। सोमवार को हुए इस चुनाव में अनिल राज सिंह सिकरवार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों ने एकमत से श्री सिकरवार के पक्ष में अपनी राय व्यक्त की। इसी तरह परंपरानुसार प्रेस क्लब के सदस्यों ने अन्य पदों के लिए भी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव किया। उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना वारसी, सचिव सुभाष मोदी, संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष अकरम शेख तथा कार्यकारिणी सदस्यों में तरुण मेहता, असलम खान, अतुल बागलीकर, विनोद जैन, खूबचंद मनवानी, अरविंद टेलर, आलोक त्रिवेदी का चयन किया गया।

बैठक में निर्णय हुआ कि प्रेस क्लब का विस्तार समय रहते किया जाएगा। इस हेतु पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय व सम्मानित नामों को प्रवेश हेतु प्रेरित किया जाएगा। सदस्यता अभियान के अंतर्गत आवेदन पत्र 15 फरवरी से मैनाश्री कॉम्प्लेक्स स्थित प्रेस क्लब कार्यालय से प्राप्त हो सकेंगे। सदस्यता हेतु नियम व शर्तों का पालन करने की बात भी सर्वसम्मति से पारित हुई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रमेश तलरेजा, अतुल शर्मा, रशीद पठान, अरविंद त्रिवेदी, गिरीश गोयल, मनीष व्यास, मयूर व्यास आदि मौजूद थे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद देवास के पत्रकारिता क्षेत्र के तथा सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी पत्रकारों, प्रतिष्ठत लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। यहां पर ढोल ढमाकों के साथ जमकर आतिशबाजी की गई व मिठाई बांटी गई। तत्पश्चात खेड़ापति मंदिर से एक स्वागत जुलूस निकाला गया, जो सयाजी द्वार होते हुए चामुण्डा कॉम्प्लेक्स पहुंचा। यहां पर भी जमकर अतिशबाजी की गई व मिठाई बांटी गई। तत्पश्चात यह जुलूस मैनाश्री कॉम्प्लेक्स पहुंचा, जहां शुभचिंतकों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। मैनाश्री कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय पहुंचने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सिकरवार ने हस्ताक्षर कर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर हिमांशु राठौर, समाजसेवी महेन्द्र चौहान प्रिंस, पत्रकार ललित शर्मा, शारिक अख्तर दुर्रानी, शकील खान, सौरभ सचान, अनिल जोशी, अमिताभ शुक्ला, चेतन राठौर, अरुण परमार, विशाल जलोरे, संदीप वर्मा, अरविंद चौकसे, बाबू शेख, शेखर कौशल सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित थे।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...