दैनिक जागरण में काम करने वाले पत्रकारों की फिर शामत आने वाली है। संस्थान में वर्षों से कार्यरत लोगों को किनारे करने के लिए योजना तैयार हो रही है। फरीदाबाद यूनिट में पिछले दस साल से कार्यरत रिपोर्टर सुधीर बैंसला का तबादला सोनीपत कर दिया गया है।
दिल्ली में कार्यरत वरिष्ठ संवाददाता राजू सजवान का दिल्ली से फरीदाबाद तबादला कर दिया गया है। उन्होंने साल भर पहले ही जागरण ज्वाइन किया है। सूत्रों के मुताबिक एचआर ने एक लिस्ट तैयार की है जिनमें सैकड़ों कर्मचारियों के नाम है जो संस्थान में काफी समय से काम कर रहे हैं। इस वक्त जागरण के रिपोर्टरों को एक दिन में आठ स्टोरी करने का फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के आगे कइयों के धराशायी होने की आशंका है। मतलब साफ है, ऐसा नहीं करने पर बाहर का रास्ता।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





