Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

दैनिक भास्कर, बठिंडा : एक ही फोटो छाप दी दो समाचारों में

संपादक, भड़ास4मीडिया, श्रीमानजी, समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर के बठिंडा यूनिट द्वारा छह माह पहले पति-पत्नी को भाई बहन दिखा कर प्रकाशित करने की भूल चाहे सुधारी हो या नहीं, अब एक बार फिर इस यूनिट में मची अफरातफरी का असर इसी यूनिट के एक स्थानीय पुलआऊट में देखने को मिला। अब यह गल्ती पत्रकार की है या डेस्क पर बैठने वाले महोदय की अथवा उनका नेतृत्व करने वाले डिप्टी सम्पादकों अथवा सम्पादक की लेकिन एक ही फोटो को विभिन्न दिनों पर दो समाचारों के साथ प्रकाशित करने के चलते प्रतिद्वंदियों में भास्कर परिहास का विषय बना हुआ है। 

बठिंडा यूनिट के अधीनस्थ छप रहे फिरोजपुर पुलआऊट में 26 अगस्त को मादक पदार्थों की बरामदगी का पुलिस प्रैस नोट प्रकाशित हुआ जिसमें जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारियों को जानकारी देते दिखाया गया है। बड़ी हैरानी की बात है कि ठीक चार दिन बाद 30 अगस्त को इसी पुलआऊट में स्वास्थ्य विभाग के मैडीकल स्टोरों पर छापेमारी के समाचार के साथ भी हूबहू वही फोटो प्रकाशित कर दी गई। बानगी के तौर पर अगर यह मान लिया जाए दोनों समाचार भेजने वाले पत्रकार महोदय ने यह गल्ती की है तो क्या बठिंडा यूनिट देख रहे उस महोदय के प्रभारियों ने अपनी जिम्मेवारी नहीं निभाई? 
 
गल्ती से फोटो प्रकाशित हो गई तो इसके लिए भूल सुधार भी हो सकता है लेकिन ऐसा अभी तक देखने को नहीं मिला। बाकी पिछले एक वर्ष से दैनिक भास्कर के बठिंडा यूनिट में उठापटक का जो तूफान चल रहा है वह शायद निकट भविष्य में शांत होने वाला नजर नहीं आता, और इस तूफान में कितने तिनके कर्मचारी उड़ेंगे यह अभी समय के गर्भ में है।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...