दैनिक भास्कर से दो खबरें हैं. पहली खबर है कि अंबाला में तैनात समाचार संपादक संदीप उपाध्याय को हिमाचल भेजा जा रहा है. सूचना है कि संदीप को दैनिक भास्कर, हिमाचल प्रदेश का नया संपादक बनाया जा रहा है. संपादक का पद चेतन शारदा के नया सवेरा से जुड़ जाने के बाद खाली चल रहा था. संदीप की गिनती दैनिक भास्कर के तेजतर्रार पत्रकारों में होती है. वे काफी समय से भास्कर से जुड़े हुए हैं.
दूसरी खबर है कि दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से डिप्टी न्यूज एडिटर पीयूष शर्मा को हरियाणा भेजा जा रहा है. वे पानीपत में भास्कर को अपनी सेवाएं देंगे. सूत्रों का कहना है कि इस परिवर्तन का मेल सभी वरिष्ठों को भेज दिया गया है. हालांकि अभी पीयूष चंडीगढ़ में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं, पर माना जा रहा है कि जल्द ही वे पानीपत पहुंच जाएंगे.






