बड़े ही दु:ख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे साथी व सीनियर, द संडे इंडियन हिंदी के एसोसिएट एडीटर श्री अनिल पाण्डेय के पिताश्री का असामयिक निधन, विगत 01 जून को हो गया है. वे 72 वर्ष के थे तथा अचानक हल्के पक्षाघात के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था लेकिन प्रभु की इच्छा के आगे हम सब नतमस्तक हैं.
प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को इस दु:ख को सहन करने का संबल और साहस देवे. निधन के बाद आवश्यक कर्मकाण्ड, नईदिल्ली में ही होंगे जिसमें आगामी 13 जून को तेरहवीं भी शामिल है. अनिल पाण्डेय जी से इस नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है : 08130223595, 09968256956
अनिल द्विवेदी
रायपुर
छत्तीसगढ़





