अंबाला- हरिभूमि हरियाणा संस्करण के अंबाला ब्यूरो चीफ धर्मवीर सिंह की समाचार लेखन व संपादन के सिद्धांत शीर्षक के साथ पुस्तक प्रकाशित हुई है। पुस्तक में उनके साथ गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला छावनी के मास कॉम विभाग के हेड रविशंकर कॉ आथर हैं। पुस्तक का विमोचन 26 सितंबर को अंबाला के पुलिस कमीश्नर व जानेमाने साहित्यकार राजबीर देशवाल ने किया। इस मौके पर देशवाल ने पुस्तक के कंटेंट की खूब सराहना की। पुस्तक सुकीर्ति प्रकाशन से प्रकाशित हुई है।
धर्मवीर सिंह हरियाणा के उन पत्रकारों में शुमार रहे हैं जो नियमित अध्ययन रत रहते हैं। इससे पहले धर्मवीर सिंह ने लगातार दो बार यूजीसी की नेट परीक्षा उतीर्ण की थी। धर्मवीर सिंह पत्रकारिता के स्नातकोत्तर छात्रों को एक्सटेंशन लेक्चर भी देते हैं। उन्हें इस मौके पर अम्बाला के पत्रकारों की तरफ से बधाई भी मिली।





