Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

नए साल में अलग रूप में दिखेगी जागरण की वेबसाइट

: कानाफूसी : जागरण ग्रुप अब अपने अखबार की वेबसाइट को नया रंग रूप देने की तैयारी में है. खबर है कि नए साल पर जागरण अपने ऑनलाइन पाठकों को यह तोहफा दे सकता है. रंग रूप में बदलाव के साथ इसका कलर भी पुरानी साइट से अलग होगा. अब तक जागरण के साइट पर कुछ बड़े एवं चुनिंदा शहरों के ई-पेपर ही उपलब्‍ध होते थे, पर बताया जा रहा है कि नए साइट को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें जागरण के छोटे-बड़े सभी शहरों के एडिशन ई-पेपर के रूप में ऑनलाइन पाठकों के लिए उपलब्‍ध होंगे.

हिंदी अखबारों में इस तरह की सर्विस अभी तक केवल अमर उजाला के पास है. अमर उजाला के किसी भी एडिशन के ई-पेपर को ऑनलाइन देखा जा सकता है. जागरण की ऑन लाइन सर्विस में भी सभी एडिशनों की चुनिंदा खबरें देखी जा सकती थीं, परन्‍तु ई-पेपर देखने की सुविधा नहीं थी. खबर है कि नए साइट में इसका ख्‍याल रखा जा रहा है कि पाठक सभी एडिशनों की पूरी खबरें पढ़ सके. अखबार के साइट पर दिखने वाला केसरिया कलर बदल कर इसे आसमानी किया जा रहा है. खबर है कि इस नए साइट को जागरण के कुछ खास एडिशनों में कर्मचारियों को देखने और समझने के लिए खोल दिया गया है. जागरणकर्मी इसे test.jagran.com के जरिए खोल सकते हैं. हालांकि बाहर वालों को यह नए साल में ही देखने को मिलेगा. संभावना है कि मकर संक्रांति के बाद इसे लांच कर दिया जाए.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...