गुड़गांव। नवभारत टाइम्स ग्रुप के गुड़गांव ऑफिस में पत्रकारों का आवागमन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस सप्ताह एनबीटी का एक और पत्रकार ब्यूरो चीफ की तानाशाही से परेशान होकर अलविदा कह गया. नाम है अलख राम सिंह. इन्होंने लगभग 6 महीने पहले गुड़गांव ऑफिस में ज्वॉइन किया.
इससे पहले पिछले 15 साल से कार्यरत सीनियर पत्रकार बीपी पाण्डे को अचानक ग्रुप से हटा दिया गया. गुड़गांव में नवभारत टाइम्स 15 जुलाई 2010 को लांच हुआ था और ब्यूरो की तानाशाही के चलते दीपक अहूजा व अनिल भारद्वाज चले गए. बलराज दायमा, हरेंद्र नागर, राम खटाना, संदीप दूबे, आशीष पाण्डे, प्रवेश शर्मा, फोटोग्राफर भगवत प्रसाद आदि भी नवभारत टाइम्स छोड़कर जा चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






