Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नरेंद्र मोदी के ‘लोकायुक्त’ से पत्रकार जाएंगे जेल!

Anand Pradhan :  ‘भारत मां के शेर’ नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहुत दहाड़ते रहते हैं. भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उनकी गुजरात की ‘ड्रीम टीम’ की ओर से पेश और विधानसभा द्वारा पारित लोकायुक्त आयोग विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि जांच के दौरान उससे संबंधित कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी जाएगी. यही नहीं, इस ‘ड्रीम कानून’ में प्रावधान है कि लोकायुक्त जांच के दौरान अगर किसी पत्रकार ने उससे संबंधित खबर छापी या दिखाई तो उसे दो साल तक की सजा हो सकती है.

इस नए कानून के मुताबिक, लोकायुक्त पांच साल से पुराने मामले की जांच नहीं कर सकते हैं. लोकायुक्त का चुनाव भी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति करेगी. हालाँकि कहने को लोकायुक्त मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और अधिकारियों की जांच कर सकेंगे लेकिन अगर सरकार चाहे तो ‘जनहित’ में किसी भी मंत्री और अधिकारी को जांच के दायरे से बाहर कर सकती है. साथ ही, भ्रष्टाचार की शिकायत करनेवाले को दो हजार रूपये की फ़ीस जमा करनी होगी और शिकायत झूठी पाए जाने पर शिकायतकर्ता को छह महीने की जेल की सजा और २५ हजार रूपये का जुर्माना भरना होगा. याद रहे गुजरात में वर्ष २००३ से लोकायुक्त नहीं है. यह है भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘भारत माँ के शेर’ की असलियत!

वरिष्ठ विश्लेषक और आईआईएमसी के शिक्षक आनंद प्रधान के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...