Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नवभारत के स्थानीय संपादक को एसडीएम ने फोन पर धमकाया, पत्रकारों में रोष

बिलासपुर : हाल में कोटा एसडीएम के पद पर पदस्थ हुए राजेंद्र गुप्ता द्वारा एक समाचार को लेकर नवभारत प्रेस के स्थानीय संपादक निशांत शर्मा को मोबाइल पर धमकी देने को लेकर पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश है. 8 अगस्त को नवभारत में प्रकाशित एक समाचार को लेकर गुप्ता ने मोबाइल पर पहले तो अभद्र भाषा में बात की फिर धमकी भरी भाषा में उतर आए. उन्होंने शर्मा को देख लेने की धमकी की.

बिलासपुर : हाल में कोटा एसडीएम के पद पर पदस्थ हुए राजेंद्र गुप्ता द्वारा एक समाचार को लेकर नवभारत प्रेस के स्थानीय संपादक निशांत शर्मा को मोबाइल पर धमकी देने को लेकर पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश है. 8 अगस्त को नवभारत में प्रकाशित एक समाचार को लेकर गुप्ता ने मोबाइल पर पहले तो अभद्र भाषा में बात की फिर धमकी भरी भाषा में उतर आए. उन्होंने शर्मा को देख लेने की धमकी की.

एसडीएम के इस बर्ताव की जानकारी होते ही पत्रकारों में इसकी तीव्र प्रतिक्रिया हुई. इस मामले को लेकर दिनांक 9 अगस्त को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों की एक आपात बैठक बुलाई गई जिसमें बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे.

वहां उपस्थित सभी पत्रकारों ने एसडीएम गुप्ता द्वारा दी गई धमकी को सम्पूर्ण समाचार पत्र जगत के खिलाफ धमकी मानते हुए उसकी घोर निंदा की. बैठक में सभी पत्रकारों ने गुप्ता के खिलाफ जुर्म दर्ज करने सहित कड़ी कार्यवाही करने की मांग शासन से की ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. साथ ही बैठक उपरांत पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर की अनुपस्थिति में प्रभारी कलेक्टर अवनीश शरण से भेंट की एवं उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा. उक्त ज्ञापन में मांग की गई है कि इस मामले में सात दिनों के अंदर कोटा के एसडीएम गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए. साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि कार्यवाही न होने की स्थिति में पत्रकार इसके विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

वहीं पुलिस अधीक्षक रतनलाल डांगी को भी इस घटना के बारे में जानकारी देकर उनसे भी मामले में राजेंद्र गुप्ता के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की गई. प्रेस क्लब में हुई बैठक में आलोक प्रकाश पुतुल, निशांत शर्मा, प्रवीण शुक्ला, सुनील गुप्ता, शशिकांत कोन्हेर, कमलेश शर्मा, अभिताभ तिवारी, कमलेश शर्मा, विनोद सिंह सहित करीब 50 पत्रकार मौजूद थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...