Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए लेमन टीवी और चैनल वन से नासिर खान का हिस्सा बेच दे सीबीआई : नांबियार

भड़ास के पास न्यूज एक्सप्रेस समूह में कार्यरत प्रदीप नांबियार ने कुछ दस्तावेज भेजे हैं. ये वही नांबियार हैं जो पहले कभी लेमन टीवी और चैनल वन में हुआ करते थे, और इन चैनलों के मालिक जहीर अहमद के बहुत करीबी हुआ करते थे. तब ये दोनों मिलकर साझा आपरेशंस किया करते थे. नांबियार अब आजकल लेमन टीवी, चैनल वन और जहीर अहमद के खिलाफ तरह-तरह से मोर्चा खोले हुए हैं.

भड़ास के पास न्यूज एक्सप्रेस समूह में कार्यरत प्रदीप नांबियार ने कुछ दस्तावेज भेजे हैं. ये वही नांबियार हैं जो पहले कभी लेमन टीवी और चैनल वन में हुआ करते थे, और इन चैनलों के मालिक जहीर अहमद के बहुत करीबी हुआ करते थे. तब ये दोनों मिलकर साझा आपरेशंस किया करते थे. नांबियार अब आजकल लेमन टीवी, चैनल वन और जहीर अहमद के खिलाफ तरह-तरह से मोर्चा खोले हुए हैं.

नांबियार का कहना है कि वे उन निवेशकों की लड़ाई लड़ रहे हैं जिनका पैसा नासिर खान ने डुबा दिया है. नांबियार के मुताबिक नासिर खान का जो पैसा लेमन टीवी और चैनल वन में लगा है, उसको बेचकर सीबीआई निवेशकों को उनका पैसा लौटा सकती है. नांबियार द्वारा भेजे गए दस्तावेज में एक तो 25 करोड़ रुपये के चेक की छाया प्रति है जिसके बारे में बताया गया है कि यह नासिर खान ने जहीर अहमद को दिया है, लेमन टीवी में 70 फीसदी हिस्सेदारी की खातिर.

बोर्ड की मीटिंग में पारित प्रस्ताव की प्रति भी है जिसमें नासिर खान को लेमन टीवी का चेयरमैन घोषित किया गया है. नासिर खान वही शख्स हैं जिन पर निवेशकों के पांच सौ करोड़ रुपये डुबाने के आरोप हैं. तीसरा दस्तावेज सीबीआई को भेजी गई एक चिट्ठी है. इन तीनों में आपसी क्या तालमेल है और किस मकसद से ये भेजा गया है, इसे खुद पढ़िए और जानिए. अगर इन दस्तावेजों पर किसी को कुछ कहना, भेजना, बताना है तो [email protected] पर मेल कर दें.


नांबियार ने [email protected] मेल आईडी से उपरोक्त दस्तावेज भेजकर जो कुछ बातें ब्रीफ में कही हैं, वो इस प्रकार हैं…

Dated 24/3/14

Dear Yashwant

Attached herewith:

1] CBI complaint : Complaint to CBI- Zaheer Ahmed cannot sell channel, dilute stake in Lemon TV and Channel One..

2] copies of cheques 25 crore : Cheque copies attached- 25 crores given to Zaheer Ahmed by Nasir Khan for 70 % stake in Lemon TV..

3] Board resolution : copy of Board resolution making Nasir Khan – chairman of Lemon TV..

4] Nasir Khan was Chairman of Fine Indisales also which duped investors of 500 crores..

5] As the channels belong to Nasir Khan- CBI has been requested to take possession of both channels..

6] CBI should also attach the properties of both Zaheer Ahmed and Arif Ahmed, and pay back the investors who have lost money..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...