Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नीरा राडिया की फर्मों पर चल सकता है मुकदमा

नई दिल्ली : गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह कंपनी कानून के कथित उल्लंघन के लिए वैष्णवी समूह की विभिन्न कंपनियों पर मुकदमा करने की तैयारी में है। वैष्णवी समूह, विवादास्पद पूर्व कारपोरेट लाबिस्ट नीरा राडिया का समूह है।

नई दिल्ली : गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह कंपनी कानून के कथित उल्लंघन के लिए वैष्णवी समूह की विभिन्न कंपनियों पर मुकदमा करने की तैयारी में है। वैष्णवी समूह, विवादास्पद पूर्व कारपोरेट लाबिस्ट नीरा राडिया का समूह है।

उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में एसएफआईओ ने कहा कि कंपनी मामलों के मंत्रालय ने इन कंपनियों के खिलाफ मुकदमा करने की मंजूरी दे दी है और मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी मामलों के मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एसएफआईओ पर सफेदपोश अपराध व धोखाधड़ी की जांच करने का दायित्व है।

हलफनामे में वैष्णवी समूह की कंपनियों द्वारा कंपनी कानून के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन का विवरण देते हुए कहा गया है, मंत्रालय द्वारा वैष्णवी समूह की कंपनियों के खिलाफ मुकदमा करने की मंजूरी दे दी गई है और मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया चल रही है। एसएफआईओ ने न्यायालय को यह भी सूचित किया कि उसने वैष्णवी कारपोरेट कम्युनिकेशंस और उसकी आठ कंपनियों के खिलाफ जांच पूरी कर ली है और अंतिम जांच रिपोर्ट मंत्रालय को 22 जनवरी को सौंप दी गई। एजेंसी ने कहा कि कंपनी मामलों के मंत्रालय ने 5 फरवरी को जारी निर्देश में जांच के आधार पर कंपनी अधिनियम के तहत बन रहे आरोपों के आधार पर इस मामले में मुकदमा दायर करने को कहा। मंत्रालय के निर्देश पर पर उसने रिपोर्ट की प्रतियां सीबीआई और आयकर विभाग को भी भेज दी हैं। एसएफआईओ ने वैष्णवी कापरेरेट कम्यूनिकेशन्स के आलवा समूह की कुछ अन्य कंपनियों की भी जांच की है। इनमें वैष्णवी एडवाइजरी सर्विसेज, लेजर क्लब इंडिरूा, कालरे कंसल्टेंसी, मैजिक एयरलाइन, क्राउनमार्ट इंटरनेशनल इंयिा, मानसी एग्रो, विटकाम कंसल्टेंसी और नीयूकाम कन्सल्टिंग शामिल हैं। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...