: लांच कराएंगे न्यूज चैनल : नेटवर्क वन मीडिया (एनएनआईएस) से खबर है कि उदयचंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डिप्टी चीफ एडिटर के पद पर कार्यरत थे. उदयचंद्र सिंह ने अपनी नई पारी एक अपकमिंग न्यूज चैनल के साथ शुरू की है. इस चैनल की लांचिंग उदयचंद्र सिंह के नेतृत्व में ही की जाएगी. संभावना है कि अगले डेढ़ से दो महीने के भीतर इस चैनल की लांचिंग हो जाएगी. नोएडा के सेक्टर 68 में चैनल का ऑफिस बनकर तैयार है. स्टूडियो समेत कुछ अन्य कार्य आखिरी चरण में हैं.
सूत्रों का कहना है कि इस चैनल में उदयचंद्र सिंह की आंशिक पार्टरनशिप भी है. उदयचंद्र सिंह पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. आईआईएमसी पास आउट उदयचंद्र ने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय सहारा के साथ की थी. इसके बाद वे एनडीटीवी के लांचिंग टीम का हिस्सा बने. वहां उन्होंने 13 सालों तक अपनी सेवाएं दीं. एनडीटीवी छोड़ने के बाद वे लाइव इंडिया से जुड़े. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे भोजपुरी न्यूज चैनल हमार टीवी के साथ जुड़ गए. यहां से इस्तीफा देने के बाद सीवीबी की हिंदी सर्विस से जुड़ गए थे. इसके बाद वे पिछले लगभग एक साल से नेटवर्क वन को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
उदयचंद्र के नेतृत्व में नेटवर्क वन मीडिया ने अच्छी खासी सफलता प्राप्त की. उदय के अलावा नेटवर्क वन मीडिया से शोभित सब्बरवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी निभा रहे थे. शोभित भी अपनी नई पारी उदयचंद्र सिंह के साथ अपकमिंग न्यूज चैनल से शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी मार्केटिंग हेड के पद पर लाया गया है. शोभित भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. नीचे उदयचंद्र सिंह के इस्तीफे के बारे में अरुप घोष द्वारा जारी मेल…
Saying goodbye to Uday Dear All,
This is to inform you that Uday Singh is no longer with us.
Uday did a lot for our organization and we deeply appreciate his best efforts. He is an old friend of ours and we go back a long way. In that light, it becomes harder to say good-bye.We would like to wish him all the very best in his future endeavors.
Many of you have directly benefited from his experience and that must always be acknowledged. Uday gave his all and the Hindi service is a direct result of his hard work. We wish he did not have to leave but at times this cannot be prevented. We sincerely hope his friendship and best wishes would be with us always.
Arup
(Kulwant: Please circulate this to all camerapersons, VT editors and other staff members.)
Arup Ghosh
CEO
Network 1 Media






