नेशनल दुनिया से खबर है कि बलदेव भाई शर्मा ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें अखबार में एडिटर आपरेशंस बनाया गया है. बलदेव भाई इसके पहले आरएसएस के मुख पत्र पांचजन्य को संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पिछले दिनों उन्होंने इस अखबार से अपना नाता तोड़ लिया था. इसके पहले वे लंबे समय तक भास्कर के साथ जुड़े हुए थे. पानीपत में भास्कर के संपादक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
अमर उजाला, नोएडा से खबर है संजीव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर स्पोर्टस पेज के प्रभारी थे. संजीव ने अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर एनई बनाया गया है. माना जा रहा है कि उन्हें हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशिशेखर ने बुलाया है. संजीव लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. संजीव को खेल का तेजतर्रार पत्रकार माना जाता है.






