अन्ना हज़ारे के पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों पर सामाजिक कार्यकर्ता और जागृति महिला मंच की अध्यक्ष निर्मला शर्मा ने गंभीर आरोप लगाये हैं… निर्मला शर्मा ने न्यूज चैनल ''न्यूज़ एक्सप्रेस'' से खास बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल, शांति भूषण, प्रशांत भूषण और किरण बेदी आले दर्जे के भ्रष्ट हैं… उन्होंने कहा कि बात उस समय की है जब केजरीवाल सामाजिक क्षेत्र में काम करने से जुड़े ही थे…
निर्मला ने बताया कि दिल्ली में वक्कारवाला रघुवीर नगर लड़ाई मामले में अरविंद केजरीवाल ने जब सूचना के अधिकार कानून के लिए काम करने की इच्छा जताई तो उन्होंने केजरीवाल और उनकी एक साथी को कुछ कागजात दिए जिसमें दिल्ली सरकार के 14 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी थी… लेकिन, केजरीवाल ने उस पर कोई काम करना तो दूर, कागजात ही भुला दिए… और इस तरह पूरे भ्रष्टाचार को दबाने का काम किया है… केजरीवाल पर आरोप के सिलसिले में निर्मला शर्मा ने पूरे सबूत रखने का दावा भी किया है…न्यूज़ एक्सप्रेस के साथ बातचीत में केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए निर्मला शर्मा ने शांति भूषण, प्रशांत भूषण और किरण बेदी को भी भ्रष्ट बताया…
इस मसले पर न्यूज़ एक्सप्रेस का एक संवादाता रविवार रात केजरीवाल के घर मिलने गया लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया… मामला तूल पकड़ते देख केजरीवाल ने आज समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है… उन्होंने कहा कि 14 करोड़ रुपये के जिस भ्रष्टाचार का नाम लेकर निर्मला शर्मा उनका नाम घसीट रही हैं….उसके बारे में उन्हें रत्ती भर जानकारी नहीं हैं…और इसके पीछे राजनीतिक ताकतें काम कर रही हैं… केजरीवाल ने कहा कि निर्मला से वो 2002 में मिले जरूर थे लेकिन, इस तरह की कोई बात नहीं हुई है…
निर्मला के आरोपों से संबंधित वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें….
http://bhadas4media.com/video/viewvideo/631/other-mix/arvind-kejriwal-accused-of-corruption.html





