Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

न्‍यूज एक्‍सप्रेस के दो नए चैनलों की लांचिंग प्रकिया शुरू, होंगे दर्जनों तबादले

साईं प्रसाद मीडिया के चैनल न्‍यूज एक्‍सप्रेस के विस्‍तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रबंधन जल्‍द ही हिंदी और मराठी में दो रीजनल चैनल लांच करने जा रहा है. न्‍यूज एक्‍सप्रेस नेशनल पहले से ही संचालित हो रहा है. दोनों रीजनल चैनलों के लिए पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. प्रबंधन मध्‍य प्रदेश-छत्‍तीसगढ़ बेस्‍ड हिंदी रीजनल चैनल न्‍यूज एसक्‍सप्रेस एमपी-सीजी और मराठी भाषी न्‍यूज एक्‍सप्रेस महाराष्‍ट्रा जल्‍द ही लांच करने जा रहा है.

साईं प्रसाद मीडिया के चैनल न्‍यूज एक्‍सप्रेस के विस्‍तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रबंधन जल्‍द ही हिंदी और मराठी में दो रीजनल चैनल लांच करने जा रहा है. न्‍यूज एक्‍सप्रेस नेशनल पहले से ही संचालित हो रहा है. दोनों रीजनल चैनलों के लिए पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. प्रबंधन मध्‍य प्रदेश-छत्‍तीसगढ़ बेस्‍ड हिंदी रीजनल चैनल न्‍यूज एसक्‍सप्रेस एमपी-सीजी और मराठी भाषी न्‍यूज एक्‍सप्रेस महाराष्‍ट्रा जल्‍द ही लांच करने जा रहा है.

सूत्रों का कहना है कि एमपी-सीजी चैनल की कमान एसपी त्रिपाठी को दी गई है, जबकि मराठी चैनल की लांचिंग वरिष्‍ठ पत्रकार एसएन विनोद के नेतृत्‍व में की जाएगी. दोनों चैनलों का सुपरविजन न्‍यूज एक्‍सप्रेस के चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी करेंगे. बताया जा रहा है कि इन दोनों चैनलों के लिए पहले चरण में नोएडा में भर्ती भी की जा चुकी है. इन लोगों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है. जल्‍द ही न्‍यूज एक्‍सप्रेस से दर्जनों कर्मियों का तबादला इन दोनों चैनलों में किया जाएगा. ये सभी ट्रेंड कर्मचारी होंगे.

सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा दोनों चैनलों में स्‍थानीय स्‍तर पर भी भर्तियां की जाएंगी. ये भर्तियां दोनों चैनलों के हेड अपने स्‍तर पर करेंगे. इनके अलावा नोएडा से भी भोपाल और पुणे के लिए कई कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा. कुछ समय पहले ही दोनों रीजनल चैनलों के लिए प्रतिभाशाली पत्रकार तथा गैर पत्रकार कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों चैनलों की लांचिंग की तैयारियां जल्‍द ही पूरी होने वाली हैं, लिहाजा साईं प्रसाद समूह में गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...