Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

न्‍यूज एक्‍सप्रेस चैनल में कर्मचारियों को मिला इंक्रीमेंट

मंदी और घाटे वाली पत्रकारिता के इस दौर में न्यूज़ एक्सप्रेस में पत्रकार खुश हैं. प्रबंधन ने चैनल के कर्मियों को इंक्रीमेंट एवं प्रमोशन दिया है. न्यूज़ एक्सप्रेस के नोएडा दफ्तर में 28 जनवरी को इस बाबत ज्‍यादातर कर्मचारियों को लेटर दे दिए गए हैं. सभी की सैलरी एक जनवरी से बढ़ा हुआ माना जाएगा. सैलरी बढ़ने के बाद सभी पत्रकारों के अंदर खुशी है. न्यूज़ एक्सप्रेस में दो साल में पहली बार तनख्वाह में बढ़ोतरी की गई है.

मंदी और घाटे वाली पत्रकारिता के इस दौर में न्यूज़ एक्सप्रेस में पत्रकार खुश हैं. प्रबंधन ने चैनल के कर्मियों को इंक्रीमेंट एवं प्रमोशन दिया है. न्यूज़ एक्सप्रेस के नोएडा दफ्तर में 28 जनवरी को इस बाबत ज्‍यादातर कर्मचारियों को लेटर दे दिए गए हैं. सभी की सैलरी एक जनवरी से बढ़ा हुआ माना जाएगा. सैलरी बढ़ने के बाद सभी पत्रकारों के अंदर खुशी है. न्यूज़ एक्सप्रेस में दो साल में पहली बार तनख्वाह में बढ़ोतरी की गई है.

लांचिंग के बाद से किसी भी तरह का प्रमोशन या इंक्रीमेंट नहीं हुआ था. इससे पहले दिवाली के मौके पर पहली बार ही बोनस भी बांटा गया था.  प्रबंधन ने सैलरी बढ़ाने का फैसला चैनल के सुधरते कंटेंट और रेवेन्यू में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए लिया है. लेकिन माना जा रहा है कि इंक्रीमेंट एवं प्रमोशन का असल क्रेडिट चैनल हेड निशांत चतुर्वेदी को है, जो प्रबंधन को कर्मचारी हित में समझाने में सफल रहे.

माना जा रहा है कि न्यूज एक्सप्रेस प्रबंधन ने अपने लोगों के हौसले को बढ़ाने के लिए स्ट्रेटजिकली सैलरी बढ़ाने का दांव खेला है. वैसे पिछले दो साल से इस चैनल में सेलरी नहीं बढ़ने से लोगों में काफी रोष था. तमाम लोग दूसरे चैनलों में भी अपना आशियाना ढूंढ रहे थे, लेकिन इंक्रीमेंट के बाद न्यूज़ एक्सप्रेस टीवी कर्मियों में खुशी का माहौल है. सैलरी बढ़ाये जाने के बाद संपादकीय लोगों ने मीटिंग करके प्रबंधन के लोगों को धन्यवाद भी दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...