पंकज प्रसून ने अपनी नई पारी नोएडा में न्यूज नेशन के साथ शुरू की है. उन्हें यहां प्रोड्यूसर बनाया गया है. न्यूज नेशन ज्वाइन करने से पहले पंकज नक्षत्र न्यूज में प्रोड्यूसर कम एंकर के पद पर कार्यरत थे. सात सालों से मीडिया में कार्यरत पंकज डीडी न्यूज, सीएनबीसी आवाज, जूम टीवी, देश लाइव, न्यूज11 जैसे चैनलों ने छोटी-छोटी पारियां खेली हैं.
सुमित झा ने जी न्यूज ज्वाइन किया है. उन्हें जी न्यूज के एमपी-सीजी चैनल में एंकरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुमित इसके पहले महुआ न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





