Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

पंजाब केसरी के मालिक को फिर झटका : फर्जी खबर छापने पर लगा जुर्माना

उत्तर भारत के हिंदी समाचार ग्रुप पंजाब केसरी के मालिक विजय चोपड़ा को एक कोर्ट ने मुजरिम करार देते हुय 5000 रुपए का जुर्माना किया है. केसरी के मालिक को यह जुर्माना एक पीपीएस अधिकारी के खिलाफ झूठी और फर्जी खबर छापने के आरोप पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए लगाया.

उत्तर भारत के हिंदी समाचार ग्रुप पंजाब केसरी के मालिक विजय चोपड़ा को एक कोर्ट ने मुजरिम करार देते हुय 5000 रुपए का जुर्माना किया है. केसरी के मालिक को यह जुर्माना एक पीपीएस अधिकारी के खिलाफ झूठी और फर्जी खबर छापने के आरोप पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए लगाया.

दुनिया भर की खबरें छापने दिखाने वाले अखबारों चैनलों ने पंजाब केसरी के मालिक पर कोर्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने की खबर नहीं छापी और न ही दिखाई. इस खबर को सिर्फ दैनिक सवेरा नामक अखबार ने फ्रंट पेज पर प्रकाशित किया है. दैनिक सवेरा के मालिक शीतल विज हैं. उन्हें इस साहसिक काम के लिए बधाइयां मिल रही हैं. उधर, जिस मामले में चोपड़ा को सजा हुई है, उसके अपीलकर्ता का कहना है कि कोर्ट ने सजा कम दी है, वे इस मामले में फिर से अपनी तरफ से अपील दायर करके ज्यादा सजा देने की मांग करेंगे.

अभी बीते 18 सितम्बर को भी एक कोर्ट ने विजय चोपड़ा को तथ्यों से भ्रमित खबर छापने के आरोप में सजा सुनाई थी. तब भी सिर्फ दैनिक सवेरा में ही खबर छपी. पंजाब केसरी के मालिक को गलत खबर छापने के कारण 10 दिन के भीतर यह दूसरा झटका है.

जालंधर से अरुण की रिपोर्ट.

इसे भी पढ़ें- पंजाब केसरी के विजय चोपड़ा को छह महीने कैद और जुर्माना

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...