सरहदी बाड़मेर जिला मुख्यालय पर एक पति द्वारा पत्नी के गुप्तांग में बेलन डाल कुकर्म करने, यौन उत्पीड़न और दहेज़ की खातिर प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीडिता ने थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. लहूलुहान पीडिता राजकीय अस्पताल में भर्ती है. पुलिस की देखरेख में डाक्टरों ने पीडिता का मेडिकल किया है. महिला थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीमती बानो पत्नी मुबीन खान मुसलमान, निवासी इंद्रा कालोनी ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पुत्री की शादी चार वर्ष पूर्व अयूब खान के साथ हुई थी.
उन्होंने आगे बताया कि शादी के बाद से अयूब खान अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगा था. उसके द्वारा उसकी पुत्री सलमा को पिता से दो लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. अयूब खान पत्नी को शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करने लगा. जब दहेज़ के लिए हमने पैसा नहीं दिया तो सलमा को घर से बदर कर दिया. सलमा पीहर आई तथा माँ को आप बीती बताई. तब सलमा के पीहर वालों ने रिश्तेदारों को बुला कर पंचायती कराई तो अयूब ने माफ़ी मांग पत्नी को साथ ससुराल ले जाने को राजी हो गया.
सलमा को फिर छह माह तक ठीक ठाक रखा, इसके बाद फिर दहेज़ के लिए परेशान करने लगा तो सलमा वापस पीहर आ गयी. छह माह से सलमा अपने पीहर रह रही थी. पंद्रह दिन पहले अयूब फिर घर आया तथा आइन्दा सलमा को दहेज़ के लिए परेशान नहीं करने को कहकर वापस अपने साथ घर ले गया. बानो ने बताया कि छह अप्रैल को सलमा की पड़ोसन श्रीमती खुर्शीद मेरे घर आई तथा मुझे बताया कि सलमा लहुलुहान हालत में ससुराल में पड़ी है. हम सपरिवार तुरंत सलमा के ससुराल पहुंचे. सलमा वहां बेहोश पड़ी थी. सलमा को वापस घर लाया गया. होश में आने पर जब उससे पूछा गया तो उसने बताया की उस दिन अयूब रात को आया तथा दहेज़ के लिए कहने लगा. सलमा द्वारा विरोध करने पर सलमा के हाथ पीछे की तरफ बाँध कर उसे पलंग पर डाल दिया तथा अप्राकृतिक मैथुन करने के उद्देय से रसोई से बेलन लाया तथा गुप्तांग में बार बार घुमाने लगा, जिसके चलते असहनीय पीड़ा हुई तथा उसके शरीर से खून निकलने लगा.
इस हादसे से सलमा बेहोश हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया तथा भर्ती कराया गया. पुलिस थाना महिला में आईपीसी की धारा 498a, 323, 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीडिता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराया गया. पीडिता की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है. इस अमानवीय कृत्य से सलमा को दिमागी सदमा लगा है. प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राज किशोर माहेश्वरी ने बताया कि पीडिता की जांच मेडिकल बोर्ड से कराया गया है अभी उसका उपचार चल रहा है. हम जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लेंगे.
बाड़मेर से चंदन सिंह भाटी की रिपोर्ट.





