Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बिहार

पत्रकारों की भगदड़ में बिहार डायरी के प्रकाशन में हो सकता है विलंब

पटना : दिसंबर का महीना सरकारी प्रकाशन विभाग के महत्वपूर्ण होता है। इसी महीने में विभागीय डायरी का भी प्रकाशन होता है। बिहार में बिहार विधान सभा, बिहार विधान परिषद और बिहार सरकार की डायरी अलग-अलग प्रकाशित होती है। सभी में अपनी-अपनी जरूरत के लोगों और संस्थाओं के नंबर प्रकाशित होते हैं। 
पटना : दिसंबर का महीना सरकारी प्रकाशन विभाग के महत्वपूर्ण होता है। इसी महीने में विभागीय डायरी का भी प्रकाशन होता है। बिहार में बिहार विधान सभा, बिहार विधान परिषद और बिहार सरकार की डायरी अलग-अलग प्रकाशित होती है। सभी में अपनी-अपनी जरूरत के लोगों और संस्थाओं के नंबर प्रकाशित होते हैं। 
 
जानकारी के अनुसार, जनवरी से प्रकाशित होने वाले दैनिक भास्कर में नई नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। इस कारण थोक भाव से पत्रकारों के अखबार बदलने की संभावना बताई जा रही है। फिलहाल प्रभात खबर के तीन लोगों ने हिंदुस्तान में नई पारी की शुरुआत की है, जिसमें एक बड़े पदधारी भी हैं, जबकि आगामी दो दिसंबर तक हिंदुस्तान से कई लोगों के भास्कर से जुड़ने की संभावना है। इसमें भारी पद वाले लोग भी शामिल हैं। प्रभात खबर से भी कई लोग भास्कर में जा सकते हैं। 
 
पत्रकारों की इस आवाजाही ने डायरी प्रकाशकों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। दिसंबर महीने में विधान सभा और विधान परिषद के लिए प्रेस सलाहकार समिति का गठन भी किया जाना है और इसमें अखबारों के हिसाब से सदस्य बनाए जाते हैं। इस वजह से इन डायरियों के प्रकाशन में भी विलंब की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रकाशन के समय तक जितनी सूचनाएं उपलब्ध हो सकेंगी, उन्हें जोड़ लिया जाएगा।
 
बीरेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...