Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार को धमकी दिए जाने को हयूज ने लोकतंत्र पर हमला बताया

रेवाड़ी : पंजाब केसरी (दिल्ली) समाचारपत्र के प्रतिनिधि महेंद्र छाबड़ा को पूर्वमंत्री डा. धर्मवीर यादव द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी देने पर हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्‍ट्स ने कड़े शब्दों में निंदा की है। हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्‍ट्स के प्रदेश प्रवक्ता धीरज बजाज ने बताया कि इस मसले को लेकर यूनियन के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अजय मल्होत्रा, प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने बातचीत कर इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया है।

पदाधिकारियों ने कहा कि कलम के सिपाही की आवाज को दबाने का कुप्रयास करने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नही होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर यूनियन के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी तथा सारी स्थिति से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अवगत करवाया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है तथा पत्रकार अगर निष्पक्ष व निर्भीक होकर पत्रकारिता दायित्व को वहन नही करेंगे तो सच्चाई उजागर कैसे होगी? उन्होंने कहा कि पत्रकार महेंद्र छाबड़ा को मिली धमकी की रेवाड़ी जिला प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करें तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया तो हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्‍ट्स कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...