रांची : झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट और प्रेस क्लब की बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में खूंटी जिला के पत्रकार जितेंद्र सिंह की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। इसके अलावा पत्रकार के परिवार को सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, मामले की सीआईडी जांच कराने और दोषियों को सजा देने की मांग की गई। बैठक शिव कुमार अग्रवाल प्रताप सिंह, चंद्रकांत गिरी, उदय सिंह, हेमंत झा, प्रदीप अग्रवाल, मनोज मिश्र, धीरेंद्र चौबे, सुदीप सिंह अन्य मौजूद थे।
दूसरी तरफ मनोहरपुर व चक्रधरपुर के पत्रकारों ने जितेंद्र सिंह के हत्या की निंदा की है। पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में पत्रकार के परिजनों को प्रावधान के तहत मुआवजा तथा आश्रित को नौकरी, घटना की सीआईडी जांच तथा राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। बैठक में रमेश सिंह, राजकुमार सिंह, अमित राज, राधेश सिंह, प्रफुल्ल कुमार भंज, प्रमोद मिश्रा, नारायण रवानी समेत अन्य पत्रकार उपस्थित थे।





