Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पत्रकार जीतेंद्र की हत्‍या में शामिल दो उग्रवादी अरेस्‍ट

: नामजद अभियुक्‍त अभी भी गिरफ्त से बाहर : खूंटी में प्रभात खबर के पत्रकार जीतेंद्र सिंह की हत्‍या करने वाले दो उग्रवादियों को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। खूंटी के एसपी डा. एम तमिलवाणन ने रविवार को प्रेस ब्रिफिंग में कहा है कि पत्रकार जीतेंद्र सिंह की हत्या में शामिल दो उग्रवादी गिरफ्तार कर लिये गए हैं। पीएलएफआई के खिलाफ चलाये गए इंटर डिस्ट्रिक ऑपरेशन प्लान के क्रम में एरिया कमांडर बंदगांव के ईटम गांव निवासी तावला उर्फ बादल उर्फ सुनील टोपनो, असिस्टेंड कमांडर सरनाटोली कामडारा, गुमला निवासी विक्रम टोपनो और डेरांग तपकरा के दिगम्बर चिक बड़ाईक पकड़े गए हैं।

एसपी ने कहा है कि तावला और बिक्रम जीतेंद्र की हत्या में शामिल थे। जीतेंद्र सिंह हत्याकांड में छह उग्रवादियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें सब जोनल कमांडर जीदन गुड़िया, एरिया कमांडर डकवाल उर्फ आसिसन पुर्ती, सनिका पुर्ती, टांगरे, अनिल हस्सा पुर्ती और अमरूश पुर्ती सहित पांच-छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तावला और विक्रम नामजद अभियुक्त नहीं है। एसपी ने कहा है कि अनुसंधान के क्रम में इन दोनों के नाम प्रकाश में आये हैं। दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकारी है। बहरहाल छह नामजद आरोपियों में एक की भी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...