नई दिल्ली : हिन्दी के प्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं पत्रकार राजेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ निशिकांत का ब्रेन हेमरेज के कारण बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। कुछ साल पहले ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 21 जुलाई 1942 को राजेन्द्र श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। वहा राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूनीवार्ता के मुख्य समाचार सम्पादक पद से 2002 में रिटायर हुए थे। वह अभी भी सक्रिय पत्रकारिता से जुडे थे और पिछले कुछ समय से यूनीवार्ता को फिर से अपनी सेवाएं दे रहे थे।






