राजस्थान पत्रिका प्रबंधन ने सम्पादकीय विभाग में अपने तबादलों को जारी रखते हुए कोलक़ता से पारितोष दुबे को उदयपु में बतौर सवांददाता नियुक्त किया है दुबे ने उदयपुर में अपनी नई पारी शुरू भी कर दी है.
नक्षत्र न्यूज से खबर है कि यहां पंकज कुमार ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर कम एंकर बनाया गया है. पंकज इसके पहले मुंबई में बॉलीवुड चैनल जूम से असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए थे. उन्होंने इसके पहले डीडी, मुंबई, सीएनबीसी आवाज जैसे चैनलों के साथ भी काम किया है.






