Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

‘पर्वतजन’ के संपादक सहित चार पर चारसौबीसी का मुकदमा

उत्‍तराखंड में एक मैगजीन के प्रकाशन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. खबर है कि इस मामले में 'पर्वतजन' मासिक पत्रिका के संपादक समेत चार लोगों के खिलाफ नेहरू नगर थाने में धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज कराए गए हैं. पुलिस अब मामले की विस्‍तार से जांच कर रही है. देहरादून से प्रकाशित होने वाले पर्वतजन पर आरोप लगा कि प्रबंधन इस पत्रिका के एक अंक को दो तरीके से प्रकाशित करता है. एक वो जिसमें विज्ञापन होता है दूसरा बिना विज्ञापन के.

बताया जा रहा है कि इसी तरीके के एक अंक को दो तरीके से प्रकाशित करने की शिकायत देहरादून के पत्रकार अमरेंद्र बिष्‍ट ने जिलाधिकारी से की. जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच सिटी मजिस्‍ट्रेट से कराई. आरोप सही पाए जाने पर अमरेंद्र बिष्‍ट ने नेहरूनगर थाने में पत्रिका के चार लोगों के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467 एवं 468 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.

जिन लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है उनमें पत्रिका के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल, सह संपादक गजेंद्र रावत, संयुक्‍त संपादक राजकुमार धीमान तथा उप संपादक जगमोहन सिंह पवार का नाम शामिल है. हालांकि खबर है कि जगमोहन सिंह इस पत्रिका से इस्‍तीफा दे चुके हैं. पुलिस ने गजेंद्र सिंह को हिरासत में भी लिया, परन्‍तु बाद में उन्‍हें छोड़ दिया गया. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...