पिछले कुछ दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीडिया में काफी हलचल देखने को मिली है. मार्केटिंग से जुड़े कई लोग इधर-उधर हुए तो कुछ लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. शुरुआत करते हैं हिंदुस्तान, बरेली से. यहां पर तैनात मार्केटिंग मैनेजर अनुराग जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है. बताया जा रहा है अनुराग के जाने के बाद डिप्टी मैनेजर अजय मिश्रा को मार्केटिंग हेड बना दिया गया है. पहले अजय को मुरादाबाद भेजा जाने वाला था, पर प्रबंधन ने यह निर्णय वापस ले लिया. बताया जा रहा है कि अजय मिश्रा को मार्केटिंग हेड बनाए जाने से नाराज सीनियर डिप्टी मैनेजर अनुज त्यागी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं.
दूसरी तरफ अमर उजाला, बरेली में मार्केटिंग हेड रहे शिवकुमार यहां से इस्तीफा देकर बरेली में ही दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. जबकि दैनिक जागरण, मुरादाबाद से मार्केटिंग हेड भूपेंद्र कुमार इस्तीफा देकर मुरादाबाद में ही हिंदुस्तान का दामन थाम लिया है. भूपेंद्र के इस्तीफा देने के बाद खाली हुए पोस्ट पर दैनिक जागरण, बरेली से नितिन अग्रवाल को भेजा गया है. हिंदुस्तान, मेरठ से मार्केटिंग मैनेजर हेमंत आहूजा ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






