पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर से खबर है कि प्रांतिका बस पड़ाव पर एक महिला मीडिया कर्मी का फोटो बस चालक ने मोबाइल में ले लिया. इसका विरोध करने पर बस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों की पिटाई कर दी. इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. हालांकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि दुर्गापुर के एक स्थानीय न्यूज चैनल की महिला कर्मी बस से घर जा रही थी. उसी समय किसी तरह चालक ने उसका फोटो मोबाइल में ले लिया जिसका विरोध करने पर चालक व अन्य बस कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया. जानकारी मिलने पर कई मीडिया कर्मी वहां पहुंचे एवं इस घटना का विरोध किया. तभी बस कर्मी एकजुट होकर मीडिया कर्मियों पर ही हमला कर दिया जिसमें तीन-चार लोगों को चोट भी आयी. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर मीडिया कर्मियों ने ए-जोन फाड़ी का घेराव किया.





