Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पांचवें और छठें हफ्ते की टीआरपी देखें : ‘आजतक’ के आसपास कोई नहीं

'आजतक' न्यूज चैनल के आसपास कोई चैनल नहीं है. दूसरे और तीसरे नंबर के हिंदी न्यूज चैनलों एबीपी न्यूज और इंडिया टीवी की टीआरपी को एकसाथ मिला दिया जाए तब जाकर ये 'आजतक' के करीब पहुंच पाते हैं. मतलब ये कि 'आजतक' का मुकाबला किसी चैनल से नहीं है.

'आजतक' न्यूज चैनल के आसपास कोई चैनल नहीं है. दूसरे और तीसरे नंबर के हिंदी न्यूज चैनलों एबीपी न्यूज और इंडिया टीवी की टीआरपी को एकसाथ मिला दिया जाए तब जाकर ये 'आजतक' के करीब पहुंच पाते हैं. मतलब ये कि 'आजतक' का मुकाबला किसी चैनल से नहीं है.

'आजतक' खुद अपने से मुकाबिल है. कमर वहीद नकवी की आजतक से विदाई और सुप्रिय प्रसाद के हाथों चैनल की बागडोर दुबारा आने के बाद आजतक ने जबर्दस्त ग्रोथ की है. कंटेंट से लेकर लुक और प्रजेंटेशन सभी में खुद को निखारा है.

समय-समय पर बेहद संवेदनशील और जनपक्षधर स्टिंग कर इस चैनल ने खुद को बाकी न्यूज चैनलों के शोरगुल से अलग और अनोखा बनाए रखा. यही कारण है कि आजतक को हिंदी न्यूज चैनलों की दुनिया में टीवी न्यूज का पर्याय माना जाने लगा है. इस साल के पांचवें और छठें हफ्ते की टीआरपी को देखेंगे तो आप पाएंगे कि 'आजतक' के आसपास कोई नहीं. इंडिया न्यूज और न्यूज नेशन जैसे नए न्यूज चैनलों का टीआरपी चार्ट में तेजी व ग्रोथ जारी है. पांचवें हफ्ते में जी न्यूज पिछड़ गया था इंडिया न्यूज से तो छठें हफ्ते में जी न्यूज ने खुद को आगे कर इंडिया न्यूज को पीछे कर दिया है.

'न्यूज नेशन' चैनल ने खुद को एनडीटीवी से आगे कर रखा है. सबसे बुरा हाल आईबीएन7 न्यूज चैनल का है. भारी भरकम फौज यहां सिर्फ सेलरी उठा रही है और मौज मना रही है. टीआरपी के मामले में यह न्यूज चैनल नौवें या दसवें नंबर पर है. मतलब कि इससे बुरा इस न्यूज चैनल का नहीं हो सकता था. एबीपी न्यूज और इंडिया टीवी में आपस में लड़ाई जारी है, नंबर दो पोजीशन के लिए. पर अभी तक बाजी एबीपी न्यूज के ही हाथ लगी है. देखें पांचवें और छठें हफ्ते का टीआरपी चार्ट…

WK 05 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak 20.3 dn 0.3
ABP News 13.3 dn 0.8
India TV 12.5 up 1.5
India news 9.1 up 0.5
ZN 8.7 up 0.6
News24 8.3 dn 0.6
News Nation 7.8 dn 0.3
NDTV 6.8 dn 0.1
IBN 5.9 dn 0.5
Tez 2.7 dn 0.1
Samay 2.5 dn 0.2
DD 2.1 up 0.4

Tg CS M 25+ABC
Aaj Tak 20.5 dn 0.6
ABP News 13.4 dn 0.9
India TV 12.3 up 1.1
ZN 9.0 up 0.8
India news 8.3 same
News24 8.1 dn 0.5
NDTV 7.7 dn 0.2
News Nation 7.6 same
IBN 6.0 dn 0.6
Tez 2.5 up 0.7
DD 2.4 up 0.9
Samay 2.1 dn 0.6

 


WK 06 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak 21.3 up 1.0
ABP News 13.0 dn 0.3
India TV 12.6 up 0.1
ZN 9.3 up 0.5
India news 9.3 up 0.1
News24 8.3 dn 0.1
News Nation 7.5 dn 0.3
NDTV 6.3 dn 0.5
IBN 5.7 dn 0.2
Samay 2.8 up 0.3
Tez 2.6 dn 0.1
DD 1.6 dn 0.5

Tg CS M 25+ABC
Aaj Tak 20.9 up 0.4
ABP News 13.8 up 0.4
India TV 13.0 up 0.6
ZN 9.5 up 0.5
India news 8.5 up 0.2
News24 7.7 dn 0.3
NDTV 7.3 dn 0.5
News Nation 7.1 dn 0.5
IBN 6.1 same
Samay 2.3 up 0.2
Tez 2.2 dn 0.3
DD 1.5 dn 0.9


भड़ास तक आप भी अपनी बात, जानकारी, सूचना पहुंचा सकते हैं, [email protected] पर मेल करके.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...