Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पार्टियां अच्छे और जिताऊ कंडीडेट तलाश कर रही हैं, चैनल अच्छे और टिकाऊ पत्रकार खोज रहे हैं

Vikas Mishra : चुनाव आसपास है। जो हाल राजनीतिक पार्टियों और नेताओं का है, कुछ वैसा ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और उसके पत्रकारों के साथ हो रहा है। पार्टियां अच्छे और जिताऊ कंडीडेट तलाश कर रही हैं, चैनल अच्छे और टिकाऊ पत्रकार खोज रहे हैं। अपनी पार्टी में उपेक्षित नेता दूसरी पार्टियों के अच्छे ऑफर पर जा रहे हैं। भले ही वो पार्टी पहले वाले से कमजोर हो। चैनलों में भी कई उपेक्षित लोग अच्छा ऑफर पाकर दूसरे चैनल में जा रहे हैं, भले ही वो चैनल पहले वाले से कमतर हो।

Vikas Mishra : चुनाव आसपास है। जो हाल राजनीतिक पार्टियों और नेताओं का है, कुछ वैसा ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और उसके पत्रकारों के साथ हो रहा है। पार्टियां अच्छे और जिताऊ कंडीडेट तलाश कर रही हैं, चैनल अच्छे और टिकाऊ पत्रकार खोज रहे हैं। अपनी पार्टी में उपेक्षित नेता दूसरी पार्टियों के अच्छे ऑफर पर जा रहे हैं। भले ही वो पार्टी पहले वाले से कमजोर हो। चैनलों में भी कई उपेक्षित लोग अच्छा ऑफर पाकर दूसरे चैनल में जा रहे हैं, भले ही वो चैनल पहले वाले से कमतर हो।

राजनीतिक पार्टियां अपने नेताओं को तो टीवी चैनल अपने पत्रकारों को रोकने की कोशिशों में लगे हैं। फिर भी पार्टी छोड़ना, दूसरी पार्टी में शामिल होना। चैनल छोड़ना, दूसरे चैनल में शामिल होना खूब चल रहा है। गठबंधन वहां भी बन रहे हैं, यहां पर भी। वहां रैलियों की योजना बन रही है, यहां रैलियों को कवर करने की योजना। राजनीतिक पार्टियां बड़े खुलासे कर रही हैं, बड़े इल्जाम लगा रही हैं। चैनल भी बड़े खुलासे कर रहे हैं, बड़ी बहस कर रहे हैं, बड़े स्टिंग ऑपरेशन कर रहे हैं। सभी पार्टियां लोकसभा चुनावों में अपनी पिछली सीटों का नंबर बढ़ाने के लिए सौ जतन कर रही हैं।

टीवी चैनल भी अपनी टीआरपी का नंबर बढ़ाने के लिए हजार जतन कर रहे हैं। राजनीतिक पार्टियां नमो टी स्टाल, राहुल गांधी दूध, झाड़ू यात्रा, महारैली नए नए प्रोग्राम लांच कर रही हैं। टीवी चैनल भी चुनावों को देखते हुए नए नए प्रोग्राम लांच कर रहे हैं। चैनलों पर चुनावों का तो ऐसा प्रभाव है कि एक चैनल हेड तो राज पाट छोड़कर बाकायदा आम आदमी पार्टी में ही शामिल हो गए। चुनाव तो लोकतंत्र का महायज्ञ है। तो कहीं 'लोभतंत्र' को भी साध रहा है।

आजतक न्यूज चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...