Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

पिंकसिटी प्रेस क्‍लब में चुनावी माहौल चरम पर, एलएल शर्मा बने चुनाव अधिकारी

राजस्‍थान के गुलाबी नगर जयपुर में इन दिनों पत्रकारों की सबसे बडी संस्‍था पिंकसिटी प्रेस क्‍लब के लेकर वार्षिक चुनावी माहौल बना हुआ है। वैसे तो यह चुनाव तीस मार्च को होंगे, लेकिन विधानसभा के गलियारों में इसकी काफी चर्चा है। चर्चा इस बात की नहीं है कि चुनाव में कौन प्रत्‍याशी होंगे या कौन जीतेगा, चर्चा सिर्फ इस बात की है की मुख्‍य निर्चाचन अधिकारी एलएल शर्मा चुनाव प्रक्रिया में क्‍या सुधार करेंगे।

राजस्‍थान के गुलाबी नगर जयपुर में इन दिनों पत्रकारों की सबसे बडी संस्‍था पिंकसिटी प्रेस क्‍लब के लेकर वार्षिक चुनावी माहौल बना हुआ है। वैसे तो यह चुनाव तीस मार्च को होंगे, लेकिन विधानसभा के गलियारों में इसकी काफी चर्चा है। चर्चा इस बात की नहीं है कि चुनाव में कौन प्रत्‍याशी होंगे या कौन जीतेगा, चर्चा सिर्फ इस बात की है की मुख्‍य निर्चाचन अधिकारी एलएल शर्मा चुनाव प्रक्रिया में क्‍या सुधार करेंगे।

श्री एलएल शर्मा इस क्‍लब के चार बार अध्‍यक्ष रह चुके हैं और उनकी गिनती दबंग और निष्‍पक्ष पत्रकारों में की जाती है। अपने अखड़ व्‍यवहार के वजह से भी जाने जाते हैं। पिछले महीने क्‍लब की प्रबंध कार्यकारिणी ने जब श्री एलएल शर्मा को मुख्‍य निर्चाचन अधिकारी बनाने का निर्णय किया तो पिंकसिटी प्रेस क्‍लब के सदस्‍यों ने इसकी सराहना की थी। शर्मा की कार्य प्रणाली से जयपुर के पत्रकारों को उम्‍मीद है कि इस बार चुनाव प्रक्रिया में कोई न कोई सुधार जरूर होगा। अपनी आदत के मुताबिक कोई न कोई सुधार जरूर करेंगे।

पत्रकारों को उम्‍मीद भी क्‍यों ना हो, शर्मा को क्‍लब संचालन और चुनाव लडने का काफी लंबा अनुभव हैं। पिछले साल जब शर्मा इस क्‍लब के चौथी बार अध्‍यक्ष बने, तो क्‍लब के संविधान में काफी सुधार किए थे जिनकी काफी सराहना भी हुई। राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय तक ने उनके निर्णयों को जायज ठहराया था। क्‍लब के चुनाव सुधारों के बारे पूछने पर शर्मा ने सिर्फ इतना ही कहा कि जो कुछ करेंगे क्‍लब और पत्रकारों के हितों में होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...